मनीषा कोईराला ने किया नेपाल के विवादित नक्शे का समर्थन


नेपाल के भारत के साथ उभरे हालिया सीमा विवाद के बीच मनीषा कोइराला ने ट्विटर पर विवादित ट्वीट शेयर किया हैl साथ ही इस विवाद में उन्होंने चीन को भी लाने का प्रयत्न किया हैंl उनके ट्वीट का संज्ञान लेते हुए वकील और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने जवाब दिया हैl भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल के नए राजनीतिक मानचित्र पर मनीषा कोइराला का समर्थन मिलने के बाद ट्वीट्स की एक श्रृंखला में स्वराज कौशल ने मनीषा कोइराला को जवाब दिया।


मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कौशल ने भारत और नेपाल के बीच उभरे मतभेदों में मनीषा से पूछा कि भारत और नेपाल के विवाद के बीच वह चीन को क्यों लेकर आई हैं। नेपाल ने बुधवार को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा विवादित क्षेत्रों का अपना नया नक्शा जारी किया। मनीषा ने नेपाल के समर्थन में ट्वीट करने के अलावा उक्त क्षेत्रों पर भारत के साथ सीमा विवाद पर चीन को भी ले आई थीं।


मनीषा कोइराला ने नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली के नक्शे में विवादित क्षेत्रों को शामिल ट्वीट का समर्थन किया हैं। मनीषा ने भारत, नेपाल और चीन के संदर्भ में ट्वीट किया, 'हमारे छोटे राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने के लिए धन्यवाद। हम सभी अब तीनों महान देशों के बीच शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं।' काठमांडू में जन्मी मनीषा नेपाली राजनेता प्रकाश कोइराला की बेटी हैं। उनके दादा बिशेश्वर प्रसाद कोइराला 1959 से 1960 तक नेपाल के प्रधानमंत्री थे।