तब्लीगी जमात से जुड़े 421 लोग पहुंचे हिमाचल


तब्लीगी जमात से जुड़े और लोगों की पहचान हुई है। अब तक हिमाचल कुल 421 लोग पहुंचे हैं। इन सभी को रखा क्वारंटाइन पर रखा गया है। डीजीपी एसआर मरड़ी ने यह जानकारी दी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बेशक कर्फ्यू में हो रोजाना ढील दी जा रही है, लेकिन तीन दिन के बाद ही घर से बाहर निकलें। इस दौरान शारीरिक दूरी का खास ख्याल रखें।


उन्होंने कहा कि इस वक्त दो संप्रदायों के लोगों को आपस में नहीं लड़ना है। आपसी मतभेद भुलाकर वायरस से लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कुछ लोग सांप्रदायिक आधार पर मकानों को खाली करने के आदेश दे रहे हैं, ऐसा उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि चंबा के तीसा में जिन चार लोगों को कोरोना पाया गया है, वह दिल्ली से ट्रेन के रास्ते हिमाचल आए थे। उसके बाद वे जिस गाड़ी से चंबा पहुंचे, उस गाड़ी का पता लगाया जा रहा है।