भोपाल में 9 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि


भोपाल में कोरोना के 9 और मामले सामने आए हैं। इनमें पांच लोग पुलिसकर्मी और 4 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। जिले में अब तक 54 मामला सामने आ गया है। इनमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। भोपाल जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी किए गए आंकड़े के अनुसार देश में अब तक 109 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक 4,067 मामले सामने आ गए हैं। 3,666 का इलाज चल रहा है। 291 लोग ठीक हो गए हैं। पिछले 12 घंटे में 490 मामले बढ़े हैं।


कर्नाटक में 12 और नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 163 हो गई है। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग ठीक हो गए हैं। 12 में 3 लोग दिल्ली से लौटे हैं। कर्नाटक सरकार ने इसकी जानकारी दी है। भोपाल में कोरोना वायरस (COVID-19) के 9 और मामले सामने आए हैं। इनमें पांच लोग पुलिसकर्मी और 4 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। जिले में अब तक 54 मामला सामने आ गया है। इनमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। भोपाल जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है। 


आंध्र प्रदेश के नंदीगामा विधायक एम. जगन मोहन राव ने कृष्णा जिले के राघवपुरम गांव का दौरा किया। गांव को रेड जोन घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश के खैराबाद में निजामुद्दीन मरकज कार्यक्रम में भाग लेने वाले तब्लीगी जमात के 8 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 7 बांग्लादेशी हैं और 1 महाराष्ट्र का है, उन्हें एक अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। सीतापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO)आलोक वर्मा ने इसकी जानकारी दी है।