PM मोदी ने की पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा से मुलाकात


पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारत और पुर्तगाल के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। गौरतलब है कि पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा ने शुक्रवार को बातचीत की। चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो और पीएम मोदी के बीच इस दौरान व्यापार और निवेश सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर विस्तृत बातचीत हुई। सोसा चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार रात यहां पहुंचे, जो उनकी पहली भारत है। किसी पुर्तगाली राष्ट्रपति की भारत की अंतिम यात्रा 2007 में हुई थी।


पीएम मोदी और पुर्तगाली राष्ट्रपति के बीच बातचीत में व्यापार, निवेश और शिक्षा के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों के पूरे विस्तार को कवर किया गया। सोसा एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पीएम के साथ मिलने पहुंचे। सुबह में, राष्ट्रपति भवन में पुर्तगाली राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शुक्रवार शाम को पुर्तगाली राष्ट्रपति से मिलेंगे। उनके सम्मान में आज शाम रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा। पुर्तगाली राष्ट्रपति अपनी भारत यात्रा के दौरान महाराष्ट्र और गोवा जाएंगे।