प्रिंस चार्ल्स ने बंगला साहिब पहुंचकर मत्था टेका


ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स भारत में अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान बुधवार को दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेकने के साथ लंगर की सेवा भी की। इस मौके पर चार्ल्स ने सिखों के गुरु गुरु हरिकृष्ण साहिब से संबंधित कई तरह की जानकारी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों से हासिल की। गुरुद्वारा बंगला साहिब के इतिहास से भी वह भली-भांति अवगत हुए। 


संगत की मौजूदगी में उन्होंने लंगर तैयार करने और बांटने की प्रक्रिया से भी अवगत होते दिखें। प्रिंस लंगर के प्रसाद रोटियां सेकते भी दिखें। गुरुद्वारा परिसर में स्थित लंगर हॉल पहुंचकर स्वंय प्रसाद बनाने में सेवा दी। बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे प्रिंस चार्ल्स ने संगत के बीच कहा कि गुरु नानक देव का फलसफा सारी पूरी दुनिया में फैला है।