नक्सली हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत


झारखंड के लातेहार में शुक्रवार रात नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी मारे गए हैं। एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है।


अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हथियारबंद नक्सलियों ने पुलिस पार्टी के वाहन पर हमला कर दिया। जिस हमला हुआ, तब चंदवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिसकर्मी आधिकारिक वाहन में जा रहे थे। 
अधिकारियों ने यह भी बताया कि नक्सलियों ने अचानक से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले के लिए वे बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि मारे गए तीन पुलिसकर्मियों में एक सब इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी है। इसके अलावा एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था। 
हमले में होमगार्ड के भी कुछ कर्मी घायल हुए हैं।