सौरव गांगुली को आधिकारिक तौर पर मिली बीसीसीआइ के अध्यक्ष पद की कमान


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अब आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल के अध्यक्ष पद की कमान मिल गई है। एनुअल जनरल मीटिंग से पहले सौरव गांगुली को बोर्ड का पूर्णकालिक अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस बात का ऐलान बीसीसीआइ ने ट्विटर अकाउंट के जरिए किया । 


सौरव गांगुली बुधवार की सुबह मुंबई स्थिति बीसीसीआइ के हेडक्वार्टर पहुंचे थे। बीसीसीआइ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सौरव गांगुली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे बोर्ड अध्यक्ष पद का पत्र सँभालते दिख रहे हैं। इसके अलावा इस ट्वीट के कैप्शन में बीसीसीआइ ने लिखा है, "आधिकारिक रूप से सौरव गांगुली औपचारिक रूप से BCCI के अध्यक्ष के रूप में चुने गए।"


मुंबई स्थित बीसीसीआइ के मुख्यालय में एजीएम जारी है। इसकी जानकारी भी BCCI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। सौरव गांगुली के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और गुजरात राज्य क्रिकेट संघ के लंबे समय तक सदस्य रहे जय शाह को बीसीसीआइ के नए सचिव के रूप में जिम्मेदारी मिली है। वहीं, बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के भाई अरुण सिंह ‌का बोर्ड के कोषाध्यक्ष की कमान मिली है।