परेड ग्राउंड में आज दशहरे का कार्यक्रम आयोजित


आज दशहरा पर्व है और दशहरे को लेकर देहरादून  में दशहरे की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। शहर कई जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बनाए गए हैं। दशहरे पर कहीं रावण तो कहीं लंका का दहन किया जाएगा। परेड ग्राउंड में भी बन्नू बिरादरी की ओर से होने वाले 72वें दशहरा महोत्सव की पूरी तैयारियां कर ली गई है। कमेटी की ओर से 60 फीट का रावण का पुतला और  तीन मंजिल ऊंची लंका भी तैयार की गई है। इसके अलावा 55 फीट के कुंभकरण और 50 फीट के मेघनाद का पुतला भी बनाया गया है। बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी ने बताया कि मंगलवार को कालिका मार्ग स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर से दोपहर एक बजे श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभायात्रा पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल चौक से होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। शाम 6:05 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पहले साढ़े पांच बजे लंका दहन होगा।   


 लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से लक्ष्मण चौक पर स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में शाम पांच बजे 60 फीट के रावण 55 फीट मेघनाद और 50 फीट के कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सिंगर जुबिन नौटियाल भी प्रस्तुति देंगे और साथी ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र भी शिरकत करेंगे।




राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने दशहरा पर प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना की है। राज्यपाल ने कहा है कि " विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह हमें याद कराता है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र का पालन करने की प्रेरणा भी देता है "।