महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मदवारो की लिस्ट जारी की


महाराष्ट्र में होने वाले 2019 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को सूची जारी कर दी है।  भाजपा और शिवसेना दोनों गठबंधन में चुनाव लड़ेगी पार्टी के महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल कोथरुड़ से चुनाव लड़ेंगे।


अरुण सिंह ने कहा  कि भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव शिवसेना और कुछ छोटे दलों के साथ गठबंधन में लड़ेगी। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर से चुनाव शुरू होंगे  व चुनाव का रिजल्ट 24 अक्टूबर को घोषित किया जायेगा।  सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर है।


कांग्रेस ने भी उम्मदवारो सूची जारी की 



कांग्रेस ने अपने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।कांग्रेस-राकांपा पहले ही 124-124 सीटों पर लडऩे की घोषणा कर चुके हैं। राकांपा भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान तीन दिन पहले ही कर चुकी है। अब कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची के 51 उम्मीदवारों में अधिसंख्य वर्तमान विधायकों के अलावा अपेक्षाकृत मजबूत माने जा रहे उम्मीदवारों को स्थान दिया गया है।