चेन्नई में पीएम मोदी करेंगे चार बैठक


चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते भारत के दौरे पर आने वाले हैं। शी जिनपिंग प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक करने  के लिए शुक्रवार चेन्नई पहुंचेंगे। दोनों नेता चार अलग-अलग बैठकें करेंगे जिसकी अवधि पांच घंटे तक होगी। दोनों नेता समुद्र किनारे बने एक रिसॉर्ट में रहेंगे जहां से बंगाल की खाड़ी नजर आती  है।


चेन्नई में जिनपिंग पूरा दिन बिताएंगे व कुछ समय उसके आस-पास बिताएंगे। शुक्रवार को डेढ़ बजे वह चेन्नई पहुंचेंगे और अगले दिन करीब डेढ़ से 2 बजे तक वे अपने देश के लिए रवाना होंगे  मोदी और जिनपिंग दोनों महाबलिपुरम के प्रसिद्ध स्मारकों और एक साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी  हिस्सा लेंगे। जिसमें लगभग एक घंटे का समय लगेगा।मोदी और जिनपिंग दोनों लगभग सात घंटे तक एकसाथ रहेंगे।दोनों नेताओं ने बैठक से पूर्व ही अरुणाचल प्रदेश में स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हो रहे सैन्य अभ्यास को लेकर आपत्ति जाहिर की है।चीन के राष्ट्रपति शुक्रवार को भारत पहुंच जायेंगे 


दोनों नेता शुक्रवार को पांच बजे शाम अपनी बैठक की शुरुआत करेंगे। दोनों नेता एक घंटे तक लंबे टूर में तीन स्मारकों- अर्जुन की तपस्या स्थली, पंच रथ और मल्लपुरम के शोर मंदिर की यात्रा करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता शोर मंदिर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हिस्सा बनेंगे।