पति ही निकला कामना रोहिला का हत्यारा


देहरादून। माता मंदिर रोड स्थित बुटीक संचालिका कामना रोहिला का हत्यारा आखिर उसका पति ही निकला। इस हत्याकांड की गुत्थी अंततः सुलझ ही गई। पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने कल पत्रकारों से बात-चीत करते हुए कहा था कि कामना रोहिला हत्या मामले में जल्द ही पुलिस असली हत्यारों के करीब पहुँचने वाली है। धरमपुर क्षेत्र के माता मंदिर रोड पर घर में घुसकर 3 बदमाशों ने बुटीक संचालिका कामना रोहिला की गोली मार कर हत्या कर दी थी, जबकि उसका पति पेट में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसमे पुलिस को दिए गए ब्यान में अशोक रोहिला द्वारा अपने रिश्तेदार तथा उसके 2 सहयोगियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था , जबकि हत्यारा खुद पति ही निकला। नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम , नगर पुलिस अधीक्षक स्वेता चौबे , सीओ डालनवाला जय बलूनी की दिन रात की मेहनत आखिरकार रंग ले आई। हत्या में शामिल अन्य लोग अशोक रोहिला की कार से भागते हुए मेरठ से राजस्थान वाले रास्ते पर पकडे गए। हत्या कर के भागे बदमाशों के पास से कामना के घर के कैमरे की डीबीआर भी बरामद हो गई। पकडे गए बदमाशों ने बताया कि कामना की हत्या की सुपारी 2 लाख रूपए में अशोक ने उन्हें दी थी। अशोक पुलिस की निगरानी में महंत इन्द्रेश अस्पताल में उपचाराधीन है। 30 अगस्त को रात 11 : 30 बजे से 11 :50 बजे तक यानी 20 मिनट के दौरान घर के अंदर घुसकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। मेरठ निवासी अशोक के दोस्त दीपक शर्मा के घर जाकर पुलिस ने जानकारी जुटाई तो तब भेद खुला। पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पता चला कि गौरव एवं दिनेश सरधना से राजस्थान की ओर भागने की फिराक में है , उसके बाद पुलिस ने त्वरित कारवाही करते हुई दौराला – सरधना रोड पर अशोक रोहिला की कार नंबर डीएल 3 सीडब्लू- 3879 सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पहले से ही अशोक पर शक था , मगर असली मुजरिम पकड़ में आने पर दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो गया।